फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 लूटकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
MadhyaPradesh
विज्ञापन
विज्ञापन
भोपाल/डेस्क। पुलिस ने 45 लूटों का खुलासा कर फिर से एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने वारदात का मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरा आरोपी पूर्व से ही जेल में है जिसे रिमांड पर लिया जाएगा। तीसरे बदमाश की तलाश की जा रही है। आरोपियों ने शहर के करीब दर्जन भर थानों में लूट की वारदातें को अंजाम दिया था। आईजी विजय यादव ने प्रेस कान्फ्रेंस के माध्यम से बताया कि शहर में हो रही लूट की घटनाओं के मद्देनजर थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था।
विज्ञापन

अशोका गार्डन इलाके में एक महिला से मंगलसूत्र की लूट होने की घटना होते ही पुलिस सक्रिय हुई और फईम को पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो अशोका गार्डन मे छह, एमपी नगर में दो, गोविंदपुरा में एक, पिपलानी में नौ, कोहेफिजा की सात, टीटी नगर की छह, जहांगीराबाद की चार, ऐशबाग की एक, शाहपुरा की तीन, हबीबगंज की दो, कोलार की एक एवं गौतम नगर की तीन लूटों का खुलासा हुआ। इस तरह कुल 45 लूट की वारदातें ट्रेस हुईं। पुलिस ने आरोपियों द्वारा लूटी गई 37 सोने की चेन, 8 मंगलसूत्र, चार लाकेट सहित करीब चार सौ ग्राम सोना और नगदी 1250 कुल बारह लाख का माल बरामद किया। आरोपी ने लूट का माल अपने घर में छुपाकर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें