फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कोरोना का खौफ: यूके से मध्यप्रदेश लौटे कुल 92 यात्री, आइसोलेट किए गए भोपाल के 20 लोग

Thu, 24 Dec 2020 07:09 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन
कोरोना के नए स्ट्रेन का खौफ पूरी दुनिया में लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके चलते भारत में भी यूके से लौटने वाले मुसाफिरों की तलाश तेजी से जारी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मध्यप्रदेश में यूके से लौटने से वाले 92 लोगों की जानकारी दी है, जिसके बाद उन सभी के सैंपल लिए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 34 यात्री इंदौर के हैं, जबकि भोपाल के 20, जबलपुर के 11 और ग्वालियर के 8 लोग यूके से लौटे हैं। बाकी जिलों के एक-दो यात्रियों ने यूके से वापसी की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लंदन से भोपाल लौटे लोग शाहपुरा, ईदगाह हिल्स, एयरपोर्ट रोड, मालवीय नगर और शक्ति नगर आदि क्षेत्रों के हैं। एयरपोर्ट पर इन सभी का आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया। हालांकि, किसी भी मुसाफिर में कोरोना के नए स्ट्रेन के लक्षण नहीं मिले हैं। एडीएम दिलीप यादव ने बताया कि इन सभी को केंद्र की ओर से जारी गाइडलाइंस का पालन करना होगा। इसके तहत भोपाल के सभी 20 लोगों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। 



अधिकारियों का कहना है कि यूके से भोपाल लौटे सभी लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं। हालांकि, एसडीएम एहतियातन उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे। इसके अलावा एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि इनमें से किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या है तो वह इसकी जानकारी प्रशासन को दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें