फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएई में फंसे 91 भारतीय नागरिकों की दुबई-इंदौर उड़ान से स्वदेश वापसी

Tue, 22 Sep 2020 07:16 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
एयर इंडिया का विमान - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में लंबे समय से फंसे 91 भारतीय नागरिक एअर इंडिया की दुबई-इंदौर उड़ान से सोमवार तड़के स्वदेश लौटे। अधिकारियों ने बताया कि यह विशेष उड़ान केंद्र सरकार के ‘वंदे भारत’ अभियान के तहत चलाई गई जिसके तहत विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया जा रहा है।

विज्ञापन


इंदौर जिले के नोडल अधिकारी अमित मालाकार ने बताया कि एयर इंडिया का विमान दुबई से उड़कर भारतीय मानक समय के मुताबिक, सोमवार तड़के चार बजकर 15 मिनट पर अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। उन्होंने बताया कि स्थानीय हवाई अड्डे पर इस विमान से 91 यात्री उतरे। इनमें शहर के 27 व्यक्ति शामिल हैं, जबकि 64 लोग अन्य स्थानों से संबंध रखते हैं।

मालाकार ने बताया इनमें से 84 यात्री अपने साथ दुबई से जांच रिपोर्ट लेकर आए थे कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग के दल ने सात अन्य लोगों का स्थानीय हवाई अड्डे पर रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जिसमें वे भी संक्रमण मुक्त पाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें