मध्यप्रदेश के सागर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग 26 पर ट्रक और टवेरा कार आपस में टकरा गए। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टवेरा कार में सवार लोग उत्तर प्रदेश के ललितपुर से मध्यप्रदेश के मालथौन जा रहे थे। सामने से आ रहे ट्रक से कार टकरा गई जिसकी वजह से ये दर्दनाक हादसा हुआ।
घायलों को सागर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
कड़ी मशक्कत के बीच पुलिसकर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला। वहीं मृत लोग बुरी तरह दोनों वाहनों के बीच फंस गए थे। उन्हें भी निकाला गया।