मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक 60 साल से के व्यक्ति ने 10 साल की बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया।
घटना बिलहेटा गांव के कोलगावा पुलिस चौकी के पास घटी जब बच्ची घर का कुछ सामान लेने बाजार जा रही थी।
लड़की जैसे ही दुकान पहुंची आरोपी ने पास के कमरे में लड़की को बंद कर ब्लात्कार किया। और किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी दी।
बच्ची के घर पहुंचने पर परिवार वालों को सारे मामले की जानकार हुई और उन्होंने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार है। पुलिस के मुताबिक बच्ची के मेडिकल टेस्ट में दुष्कर्म की पुष्टि की जा चुकी है।