फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कंटेनर में क्रूरतापूर्वक ले जाई जा रहीं थी 50 भैंसे, पुलिस ने वाहन जब्त कर दो आरोपियों को पकड़ा

Tue, 07 Mar 2023 09:28 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

तेंदुखेड़ा पुलिस ने एक कंटेनर में 40 भैंसों और 10 पड़ा को ले जाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कंटेनर से पशु दमोह से कानपुर ले जाए जा रहे थे। मवेशियों की कीमत 14 लाख 80 हजार है। 
विज्ञापन
वह कंटेनर जिससे पशुओं का निर्यात किया जा रहा था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले की तेंदुखेड़ा पुलिस ने बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान एक कंटेनर पकड़ा और जब उसके अंदर देखा तो 50 भैंसे और पड़ा क्रूरतापूर्वक भरे हुए थे। पुलिस ने कंटेनर जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और भैंसों को गौ शाला भिजवाया।  पुलिस को सूचना मिली कि जबलपुर मार्ग से आने वाले एक कंटेनर में मवेशी भरे हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बड़े वाहनों की तलाशी शुरू की और रात 9:45 बजे मवेशियों से भरा कंटेनर तेंदुखेड़ा तिराहे पकड़ा।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच  की तो कंटेनर के अंदर भैंस और पड़ा भरे हुए थे, बाद में पुलिस ने वाहन में सवार दो लोगों को पकड़ा और रात में ही सभी भैंसों को तेंदुखेड़ा विद्यासागर दयोदय गौशाला भिजवाया। सोमवार को दोनों आरोपियों पर पशु अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर वाहन को जब्त किया। 
तेंदूखेड़ा एसडीओपी डीएस ठाकुर ने बताया कि जिस कंटेनर को पकड़ा गया था उसमें 40 भैंस थी और 10 पड़ा थे, जिसकी कीमत 14 लाख 80 हजार है। कंटेनर जब्त किया गया है, जो दो लोग आरोपी हैं, उनमें सरफराज और इमरान भैसों को लेकर कानपुर जा रहे थे, जिनको तेंदुखेड़ा पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें