यूक्रेन में फंसे मध्यप्रदेश के 46 स्टूडेंट्स मंगलवार तक वापस लौट आए। आज भी 8 छात्र वापस आएंगे। इस बीच अभी फंसे हुए छात्रों के परिजनों से अधिकारी मुलाकात कर उनको सांत्वना दे रहे है।
यूक्रेन से मध्यप्रदेश के अब तक 46 स्टूडेंट्स मंगलवार तक वापस लौट चुके है। वहीं, 150 के करीब यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिजनों से अधिकारियों ने मुलाकात कर सांत्वना दी। बुधवार को प्रदेश के 8 छात्र यूक्रेन से भारत लौटेंगे।
बालाघाट जिले के मलाजखंड से यूक्रेन में अध्ययनरत प्रगति ठाकरे के पिता मिलाप सिंह ठाकरे एवं अन्य परिजनों से अधिकारियों से मुलाकात की। उन्हें सकुशल भारत लाने के शासन के प्रयासों के विषय मे अवगत कराया गया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन से स्वदेश तक और फिर मध्यप्रदेश तक वापसी की प्रक्रिया में विद्यार्थियों को कोई कष्ट नहीं होने देंगे। मंगलवार को 9 छात्र यूक्रेन से सुरक्षित निकालकर भारत वापस लाया गया। उन्हें उनके घर पहुंचाया गया। इनमें भोपाल और ग्वालियर के 2-2 और जबलपुर, इंदौर, छिंदवाड़ा, रतलाम और नर्मदापुरम के एक-एक छात्र शामिल हैं। अब तक 46 विद्यार्थी लौट आए है। आज प्रदेश के 8 छात्र लौटेंगे। चौहान ने कहा कि सरकार के प्रयास तब तक नहीं रुकेंगे जब तक यूक्रेन में फंसे सभी विद्यार्थी सुरक्षित घर नहीं लौट जाते।