फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP के 40 प्रतिशत उम्मीदवार अपराधी

Fri, 11 Apr 2014 08:05 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ईमानदारी का दम भरने वाली आम आदमी पार्टी ने एमपी में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए जो उम्मीदवार उतारे हैं उनमें से 30% अरबपति हैं जबकि 40% के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


ये खुलासा किया है एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और एमपी इलेक्शन वॉच ने।

17 अप्रेल को एमपी की 10 सीटों पर वोट डाले जाने हैं: मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, टीकमगढ़, दामोह, खुजराहो, भोपाल और राजगढ़।

कांग्रेस और बीएसपी के भी 10 में से चार उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले हैं जबकि बीजेपी के भी 10 में से तीन उम्मीदवारों के खिलाफ क्रिमिनक केस दर्ज हैं।

एक खास बात ये भी है कि सभी 10 कांग्रेस उम्मीदवार अरबपति हैं, बीजेपी के 10 में से आठ, बीएसपी के 10 में से चार और सपा के छह में से तीन उम्मीदवार अरबपति हैं।
विज्ञापन


गुना से निर्दलीय उम्मीदवार गिरिराज यादव के खिलाफ कत्ल का एक मामला है, ब्रिंदावन सिंह सिकरवार जो मुरैना से बसपा उम्मीदवार हैं, उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें