फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: महिला के पेट से निकली 382 पथरियां, कमर और पेट दर्द के चलते हुई थी भर्ती

Thu, 22 Dec 2022 12:59 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी जिले में एक महिला की पित्त की थैली से 382 पथरियां निकली हैं। महिला पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती की गई थी, जब उसका ऑपरेशन किया गया तो डॉक्टर भी हैरान रह गए।
विज्ञापन
महिला के पेट से निकलीं 382 पथरियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी में एक महिला के पेट से 382 छोटी बड़ी पथरियां निकलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कमर और पेट दर्द से परेशान एक महिला कटनी जिले के निजी हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी। डॉक्टर ने आयुष्मान कार्ड के जरिए महिला का इलाज शुरू किया, लेकिन शुरुआती इलाज के दौरान उसे किसी तरह की राहत नहीं मिली। वजह समझ में न आने के बाद डॉक्टर ने महिला की सोनोग्राफी कराई, जिसमें महिला के पित्त की थैली में पथरी नजर आईं। 
विज्ञापन


पित्त की थैली का साइज छह एमएम से 10 एमएम का होता है, जिसे डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन कर बाहर निकाला। थैली को काटने पर उसमें से छोटी बड़ी मिलाकर 382 पथरी निकली, जिसे देख सब आश्चर्यचकित रह गए। महिला विजयराघवगढ़ के ग्राम हरैया की रहने वाली है। जिसका नाम यशोदा बाई है। महिला पेट और कमर दर्द के चलते हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी। सोनोग्राफी करने पर पथरी दिखते ही डॉक्टर एस.के. सिंह और डॉ दिनकर ने मिलकर करीब 2 घंटे में ऑपरेशन कर लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से पित्त की थैली बाहर निकाली। थैली को काटने पर गिनती की तो 382 पथरी समाने आई। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत अभी ठीक है, उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें