फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP में तेंदूपत्ता की 100 गड्डी पर 300 रुपये मिलेंगे: अमित शाह बोले भाजपा सरकार ने आदिवासियों को जंगल का मालिक बनाया है

Fri, 22 Apr 2022 05:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को भोपाल के जंबूरी मैदान में वन समितियों के सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने 827 वन ग्रामों को राजस्व ग्राम के अधिकार देने की शुरुआत की।
विज्ञापन
भोपाल में वन समितियों के सम्मेलन का कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भोपाल के जम्बूरी मैदान में वन समितियों के सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने 827 वन ग्रामों को राजस्व ग्राम के अधिकार देने की शुरुआत की। शाह ने कहा कि भाजपा सरकार ने आदिवासियों को जंगल का मालिक बनाया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए 250 रुपये प्रति 100 गड्डी के बजाय 300 रुपये प्रति 100 गड्डी दिए जाने की घोषणा भी की। 
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम में वन समितियों के लाभांश में वृद्धि के साथ तेंदूपत्ता संग्राहकों को लाभांश का वितरण किया। साथ ही वन ग्रामों को राजस्व ग्राम में तब्दील करने की शुरुआत की। इससे वन ग्रामों को सरकार की योजनाओं और विकास का लाभ मिल सकेगा। भाजपा सरकार ने आम आदमी को जंगलों का मालिक बनाया है। 827 वन ग्राम आज राजस्व ग्राम से अधिकार संपन्न हो गए हैं। वन में रहने वाले लोगों के लिए परिवर्तनकारी काम हुआ है।
 
विज्ञापन


शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश ने 10 वर्ष में जीडीपी में 200 प्रतिशत की वृद्धि की है। मोदी सरकार आदिवासी समुदाय के ऊपर 78 हजार करोड़ रुपये खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि जो 17 निर्णय मप्र सरकार ने आदिवासियों के लिए लिए थे उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 26 जिलों में स्थित 827 से ज्यादा वन ग्रामों के राजस्व ग्राम बनने से जमीनों के खाते बन सकेंगे, व्यवस्थित अभिलेख होगा। इसके साथ ही वन ग्रामों को अन्य ग्रामों की तरह नहीं मिलने वाले लाभ भी अब मिलने लगेंगे।
 

Koo App

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय श्री अमित शाह जी ने आज प्रदेश की विभिन्न वनोपज समितियों के प्रतिनिधियों को लाभांश राशि प्रदान कर इन समितियों के सशक्तिकरण का नव मार्ग प्रशस्त किया है। मैं सभी समितियों के प्रतिनिधियों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। #वनोपज_से_समृद्धि_MP

View attached media content

- Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 22 Apr 2022



पेसा एक्ट बदलने की प्रक्रिया शुरू
शिवराज ने कहा कि हमने तय किया था पेसा एक्ट मध्य प्रदेश में लागू किया जाएगा। आज मुझे बताते हुए खुशी है कि आदिवासी भाई-बहनों की जिंदगी बदलने के लिए पेसा एक्ट लागू करने की प्रक्रिया मध्य प्रदेश में प्रारंभ हो गई है। सामुदायिक वन प्रबंधन का अधिकार दिया है। आपने प्रदेश में घने जंगल बढ़ाने का काम किया है। यह जल, जमीन, जंगल आपके है। अंग्रेजों ने ऐसे काले कानून बना दिए थे कि घुस नहीं सकते। पत्ता नहीं तोड़ सकते। जिंदगी दूभर कर दी थी। सामुदायिक वन प्रबंधन का अधिकार एक क्रांतिकारी कदम है। अब जंगल आप ही बचाएंगे। इसे बदलने की प्रक्रिया भी ग्रामसभा तय करेगी। मध्य प्रदेश ने अपने वनवासी भाइयों को जंगल सौपने का तय किया है। वन विभाग सिर्फ सहयोग करेगा। 
 

Koo App

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी एवं मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने वन समितियों को सांकेतिक लाभांश और संग्राहकों को तेंदुपत्ता के लाभांश का वितरण किया। #वनोपज_से_समृद्धि_MP

View attached media content

- CM Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) 22 Apr 2022



छेड़ेंगे नहीं, छेड़ा तो छोड़ेंगे नहीं 
इससे पहले शिवराज ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाने पर कितनी बाते कही जाती थी। यह हट गई तो आग लग जाएगी। एक झटके में धारा 370 खत्म करने वाले हमारे नेता आए हैं। अरे खून तो दूर पत्ता भी नहीं हिला। अमित शाह का साफ कहना है कि हम अपनी तरफ से छेड़ेंगे नहीं, लेकिन कोई देश की तरफ अंगुली उठाएगा तो छोड़ेंगे नहीं। आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी दिशाओं में विकास कर रहा है। कार्यक्रम में मप्र के भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ एल. मुरुगन, केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल समेत राज्य सरकार की पूरी कैबिनेट मौजूद थी। कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से वनों में रहने वाले करीब एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचे।
विज्ञापन

 

Koo App

मुझे यह कहते हुए खुशी है कि हमारे जनजातीय भाई-बहनों ने वनों से केवल लाभ प्राप्त नहीं किया बल्कि वनों को जिंदगी को भी संजाने संवारने का भी कार्य किया है। प्रदेश में हरियाली लाने का कार्य किया है: CM #वनोपज_से_समृद्धि_MP

View attached media content

- CM Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) 22 Apr 2022


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें