फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काटा नहीं, सांप की दहशत में मर गईं दो लड़कियां

Fri, 19 Jul 2013 01:10 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
यह सुना तो कई बार होगा कि सांप के जहर से ज्यादा उसका खौफ खतरनाक होता है। मध्यप्रदेश में झाबुआ के पास ऐसा ही एक वाकया हुआ जहां दो लड़कियों की मौत सांप के काटने से नहीं बल्कि खौफ से हो गई।
विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद नगर के स्कूल कैंपस में छात्राओं के कमरे में सांप घुस गया। सांप को तो चपरासी ने मार दिया लेकिन कमरे में मौजूद दो छात्राएं बेहोश हो गईं। और कुछ घंटों में दोनों की मौत हो गई।

पहले सबको लगा कि सांप के काटने से दोनों की मौत हुई है लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि दोनों लड़कियों की मौत सदमे की वजह से हई है। लड़कियां इतनी डर गईं थीं कि उनकी जान निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही बीईओ सतीश सिंह, हॉस्टल अधीक्षक सरिता टैगौर पहले कन्या परिसर फिर अस्पताल पहुंचे।

जिला प्रशासन ने मृत छात्राओं के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें