फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: कुएं में 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 01 Nov 2023 11:16 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol: जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के बैहराहा गांव में घर के पीछे पुराने कुएं में पानी निकालते समय 17 वर्षीय किशोर डूब गया। इस दौरान उसकी डूबने से मौत हो गई।
 
विज्ञापन
कुएं में 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के बैहराहा गांव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां घर के पीछे पुराने कुएं में पानी निकालते समय 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। थाना प्रभारी समीर वारसी ने जानकारी देते हुए बताया कि बेहराहा गांव का रहने वाला 17 वर्षीय किशोर राम अवतार बैगा घर के पीछे पुराने कुएं में पानी भर रहा था। इस दौरान पानी निकालते समय ही पुराने कुएं में जगत ना होने की वजह से उसका पैर मिट्टी में फिसला और वह कुएं के अंदर जा गिरा। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई है।

विज्ञापन


डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

इधर, किशोर के कुएं में गिरने की आवाज सुनते ही परिजन दौड़े और आनन फानन में किशोर को बाहर निकालकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घर के पीछे पुराना कुआं था, जो पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त था। कुएं में जगत और बाउंड्री नहीं थी जिसकी वजह से मिट्टी में पैर फिसलने से किशोर सीधे कुएं के अंदर चला गया और उसकी मौत हो गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें