मध्य प्रदेश में स्वाइन फ्लू के चलते जुलाई से लेकर अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 44 लोगों का इसके चलते अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि 1 जुलाई से लेकर 24 अगस्त तक 16 मरीजों की मौत H1N1 फ्लू के कारण हो चुकी है, जबकि 18 लोग सरकारी और 26 लोग गैर सरकारी अस्पताल में इस भर्ती हैं।
बता दें कि 1 जुलाई से लेकर अब तक 455 लोगों ने स्वाइन फ्लू का टेस्ट कराया और इनमें से 101 लोगों में यह वायरस पाया गया। इस समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बैठक भी बुलाई थी।
पढ़ें: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दवाओं की आपूर्ति और फ्लू के मरीजों के लिए अगल वार्ड बनाने की बात कही है। गौरतलब है कि इस साल स्वाइन फ्लू के मामलों में मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। इस साल अब तक स्वाइन फ्लू के कारण कुल 1,100 लोगों की मौत हो चुकी है।
देश में सबसे ज्यादा स्वाइन फ्लू के मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। महाराष्ट्र में इस फ्लू के कारण अब तक 448 लोग, जबकि गुजरात में 343 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार इस साल देश में स्वाइन फ्लू के कुल 22,186 केस सामने आ चुके हैं।