फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मुरैना में 14 मोरों की मौत, तीन की हालत गंभीर, पीएम रिपोर्ट में यह सामने आया

Wed, 06 Mar 2024 02:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

ग्रामीणों का कहना है कि विभाग के कर्मचारी अगर समय रहते मोरों को अस्पताल ले जाते तो उनकी जान बचाई सकती थी। कर्मचारियों की लापरवाही के कारण मोरों की जान गई है।  
विज्ञापन
14 मोरों की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना जिले के बानमोर क्षेत्र के सिकरौड़ी गांव में 14 राष्ट्रीय पक्षी मोरों की मौत हो गई। मोरों की मौत की वजह दूषित भोजन से होना बताया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि दूषित भोजन से मोरों के पेट में संक्रमण हो गया था, जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


दरअसल, बानमोर क्षेत्र के सिकरौड़ी गांव में देर रात अचानक से राष्ट्रीय पक्षी मोरों की मौत होना शुरू हो गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को 14 मोरों के शव पड़े हुए मिले, जबकि तीन की गंभीर हालत में थे। बीमार मोरों की पशु चिकित्सक डॉ. अनिल सोलंकी बुलाकर जांच कराई, प्राथमिकी उपचार के बाद उन्हें मुरैना पशु अस्पताल भेज दिया गया। बुधवार सुबह मोरों के शव का पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें उनके पेट और छोटी आंत में इंफेक्शन होने की बात सामने आई। डॉक्टरों का कहना है कि दूषित खाने और पानी से ऐसा होता है।

ग्रामीणों का कहना है कि विभाग के कर्मचारी अगर समय रहते मोरों को अस्पताल ले जाते तो उनकी जान बचाई सकती थी। कर्मचारियों की लापरवाही के कारण मोरों की जान गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें