सार
प्रधानमंत्री के विदेश यात्राओं संबंधी आवाहन के बाद कृष्णा गुरुजी ने 11वां सर्व धर्म प्रार्थना दिवस ‘ग्लोबल हीलिंग डे’ ऑनलाइन आयोजित करने का फैसला लिया है। 11 अगस्त 2026 को होने वाले इस आयोजन में विश्व शांति, मानव धर्म और वैश्विक कल्याण के लिए प्रार्थना होगी।
आध्यात्मिक गुरु कृष्णा गुरुजी मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
हर साल कृष्णा गुरुजी के सानिध्य में आयोजित होने वाला ‘सर्व धर्म प्रार्थना दिवस’ यानी ‘ग्लोबल हीलिंग डे’ दुनिया में शांति और मानवता का संदेश देने वाला खास आध्यात्मिक कार्यक्रम है। इस आयोजन में अलग-अलग धर्मों के लोग एक साथ आकर प्रार्थना, दुआ और अरदास करते हैं।
इस बार 11वां ग्लोबल हीलिंग डे 2026 में बैंकॉक (थाईलैंड) में होना तय था। लेकिन प्रधानमंत्री के विदेश यात्राओं को लेकर दिए गए संदेश को ध्यान में रखते हुए कृष्णा गुरुजी ने बड़ा फैसला लिया है। अब यह आयोजन 11 अगस्त 2026 को ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
कृष्णा गुरुजी ने कहा कि राष्ट्रहित सबसे पहले है और यही सच्ची आध्यात्मिकता भी है। इसलिए विदेश में कार्यक्रम करने की बजाय इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आयोजित किया जाएगा। अब दुनिया भर के श्रद्धालु, धर्मगुरु और मानवता से जुड़े लोग ऑनलाइन जुड़कर विश्व शांति, मानव धर्म और वैश्विक कल्याण के लिए प्रार्थना करेंगे।
पढे़ं: इंस्टाग्राम पर प्यार, फिर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल; फर्जी क्राइम ब्रांच बनकर युवती से वसूले 1.30 करोड़
मुख्य उद्देश्य
- सर्व धर्म एकता
- मानव धर्म का संदेश
- विश्व शांति एवं वैश्विक कल्याण
- राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना
कृष्णा गुरुजी के इस निर्णय को सामाजिक एवं आध्यात्मिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है।