मध्यप्रदेश के जबलपुर के पास बगदरी पिकनिक स्पॉट के झरने में पानी का स्तर अचानक बढ़ जाने से वहां घूमने गए 11 लोग बह गए। यह घटना सोमवार को जबलपुर से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित पाटन के पास घटी।
पुलिस के मुताबिक अब तक सात शवों को बाहर निकाला जा चुका है लेकिन बाकी लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।
पुलिस ने बताया कि बगदरी पिकनिक स्पॉट घूमने गए तीन परिवारों के 12 लोग जब झरने को पार कर रहे थे तो पानी का स्तर अचानक बढ़ गया जिसमें सभी लोग बह गए।
स्थानीय लोग किसी तरह एक 20 साल की एक युवती को बचाने में कामयाब रहे। पानी में बहे दूसरे लोगों की तलाश जारी है।