फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टियां मनाने पहुंचे 3 परिवार बहे

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के जबलपुर के पास बगदरी पिकनिक स्पॉट के झरने में पानी का स्तर अचानक बढ़ जाने से वहां घूमने गए 11 लोग बह गए। यह घटना सोमवार को जबलपुर से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित पाटन के पास घटी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अब तक सात शवों को बाहर निकाला जा चुका है लेकिन बाकी लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने बताया कि बगदरी पिकनिक स्पॉट घूमने गए तीन परिवारों के 12 लोग जब झरने को पार कर रहे थे तो पानी का स्तर अचानक बढ़ गया जिसमें सभी लोग बह गए।

स्थानीय लोग किसी तरह एक 20 साल की एक युवती को बचाने में कामयाब रहे। पानी में बहे दूसरे लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

मृतकों को मुआवजे की घोषणा

पाटन से दो किलोमीटर दूर स्थित इस पिकनिक स्पॉट पर तीन परिवारों के कुल 27 लोग ईद की पिकनिक मनाने पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक ये सारे लोग झरने को पार करके दूसरी तरफ पहुंच गए। लेकिन लौटते वक्त पानी का बहाव तेज हो गया और सिर्फ 15 लोग ही लौट पाए बाकी 12 लोग बह गए।

इन 12 लोगों में सिर्फ शबनम(20) की जान बच पाई है। लौटते वक्त बहाव में फंसने के बाद एक पत्थर को पकड़ कर शबनम ने अपनी जान बचाई।

पुलिस के मुताबिक जिस झरने में 11 लोगों की मौत हुई है वह लगभग 100 फीट गहरा है। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिवार को एक लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें