फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Exam Schedule: परीक्षा कार्यक्रम जारी, 12वीं की 17 तो 10वीं कक्षा की परीक्षा 18 फरवरी से

Wed, 22 Dec 2021 11:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से तो दसवीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। समय सुबद 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
10वीं-12वीं का एग्जाम शेड्यूल जारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से तो दसवीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। समय सुबद 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शेड्यूल जारी कर दिया है। 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं फरवरी में कराई जाएंगी। मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया है। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 12 मार्च 2022 तक चलेंगी। हर साल की तरह सुबह 9 से 12 बजे के बजाय सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाने के इंतजाम किए जाएंगे।

एमपी बोर्ड ने नोटिस में कहा है कि सभी परीक्षार्थियों के लिए सुबह 9.30 बजे तक परीक्षा कक्ष में उपस्थित होना अनिवार्य है। सुबह 9.45 बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले यानी 9.50 बजे परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका दी जाएगी। परीक्षा से पांच मिनट पहले प्रश्न पत्र दिए जाएंगे।

कक्षा 10वीं की परीक्षाएं

18 फरवरी 2022 – हिन्दी

विज्ञापन

22 फरवरी 2022 – गणित
24 फरवरी 2022 – उर्दू
26 फरवरी 2022 – सामाजिक विज्ञान
02 मार्च 2022 – विज्ञान
05 मार्च 2022 – अंग्रेजी
08 मार्च 2022 – संस्कृत
09 मार्च 2022 – मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिन्धी / पेंटिंग (केवल मूक बधिर छात्रों के लिए)/ संगीत (केवल दृष्टिहीन छात्रों के लिए)
10 मार्च 2022 – नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (NSQF) के समस्त विषय

कक्षा 12वीं की परीक्षाएं

17 फरवरी 2022 – अंग्रेजी
19 फरवरी 2022 – हिन्दी
21 मार्च 2022 – फिजिक्स, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बेंड्री मिल्क ट्रेड पोल्ट्री फार्मिंग एंड फिशरीज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास, प्रथम प्रश्न पत्र वोकेशनल कोर्स

विज्ञापन

23 फरवरी 2022 – बायोटेक्नोलॉजी, भारतीय संगीत
24 फरवरी 2022 – बायोलॉजी
25 फरवरी 2022 – राजनीति शास्त्र, द्वितीय प्रश्न पत्र वोकेशनल कोर्स
28 फरवरी 2022 – केमिस्ट्री, इतिहास, बिजनेस स्टडीज, एलिमेंट ऑफ साइंस एंड मैथ्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर, ड्रॉइंग एंड पेंटिंग, होम मैनेजमेंट न्यूट्रिशन एंड टेक्सटाइल, तृतीय प्रश्न पत्र वोकेशनल कोर्स
विज्ञापन

03 मार्च 2022 – मैथमेटिक्स
04 मार्च 2022 – सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी, एग्रीकल्चर, होम साइंस, ड्रॉइंग एंड डिजाइनिंग, बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी, एनवायर्नमेंटल एजुकेशन एंड रूरल डेवलपमेंट और एंटरप्रेन्योरशिप
07 मार्च 2022 – इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेस
09 मार्च 2022 – भूगोल, क्रॉप प्रोडक्शन एंड हॉर्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य
10 मार्च 2022 – उर्दू, मराठी
11 मार्च 2022 – NSQF के समस्त विषय
12 मार्च 2022 – संस्कृत

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें