फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: 100 साल के बुजुर्ग ने बीड़ी जलाई तो कपड़ों में लग गई आग, अब जिंदगी-मौत के बीच लड़ रहे जंग

Sat, 22 Oct 2022 07:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक बुजुर्ग व्यक्ति अपनी शौक पूरा कर रहे थे। इसी दौरान ऐसी घटना हुई कि वह अब जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। फिलहाल, गंभीर हालत होने के चलते इलाज जारी है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले में 100 साल के एक बुजुर्ग को बीड़ी पीने का शौक काफी महंगा पड़ गया। उसके कपड़ों में बीड़ी की चिंगारी गिरने से शरीर में आग लग गई और वह झुलस गया। जब परिजन बुजुर्ग के पास पहुंचे तो उसकी हालत गंभीर थी। तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।

विज्ञापन


बता दें कि मामला दमोह जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत कैथोरा गांव का है। जहां शनिवार सुबह 100 साल के बुजुर्ग बक्से विश्वकर्मा अपनी शौक पूरा करने के लिए बीड़ी पी रहे थे। इसी दौरान बीड़ी की चिंगारी उनके कपड़े पर गिर गई। बुजुर्ग चलने-फिरने में असमर्थ हैं, इसलिए चिंगारी आग में बदल गई और आग लगने से बुजुर्ग झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में इलाज के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां बुजुर्ग का इलाज चल रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि नशा कोई भी हो शरीर को नुकसान पहुंचाता है। बुजुर्ग को भी इस उम्र में बीड़ी का शौक भारी पड़ गया। बुजुर्ग के पोते जन विश्वकर्मा ने बताया, उसके नाना की उम्र 100 साल से अधिक है। वह चल-फिर नहीं सकते। उन्हें बीड़ी पीने का शौक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें