फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिड़ियाघर बंद, ऑनलाइन बिकते रहे टिकट, मायूस लौटे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ जू में शनिवार को उस वक्त कहासुनी की नौबत पैदा हो गई, जब दर्शक ऑनलाइन टिकट लेकर पहुंचे और जू बंद होने की सूचना दी गई। नाराजगी बढ़ने पर पैसे लौटाने का आश्वासन दिया गया। ऐसे में दर्शकों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को होली मनाने के बाद शनिवार को बड़ी संख्या में दर्शक जू पहुंचे थे। लेकिन होली पर्व के चलते प्राणि उद्यान प्रशासन ने तीन दिन तक जू बंद रहने का नोटिस गेट पर चस्पा किया।
पर, इसकी जानकारी जू की वेबसाइट पर अपडेट नहीं की गई, जिससे ऑनलाइन टिकट लेने वाले दर्शकों के लिए टिकट बिक्री होती रही।
पिकनिक मनाने पहुंचे दर्शक ऑनलाइन टिकट लेकर आए थे। शनिवार सुबह से ही नरही और पुराने डीजीपी ऑफिस वाले गेट पर दर्शक जुटने लगे थे।
दर्शकों व जू प्रशासन के बीच कहासुनी तक हुई। लेकिन फिर उन्हें समझा-बुझाकर शांत करवा दिया गया। जू रेंजर पीयूष मोहन ने बताया कि ऑनलाइन टिकट लेने वाले दर्शकों को रकम लौटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें