फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्क्रैप से बनी तितली और फूलों ने मोहा मन

Thu, 30 Nov 2023 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्राणि उद्यान के स्थापना दिवस पर थ्रीडी ऑडिटोरियम में आयोजन किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों की ओर से स्क्रैप से बनाए गए तितली और फूल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहे। पर्यटक बार-बार उसे छू कर देख रहे थे।
विज्ञापन


जू के स्थापना दिवस पर थ्रीडी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि लखनऊ प्राणि उद्यान देश के सर्वश्रेष्ठ प्राणि उद्यानों की श्रेणी में बना हुआ है। यह लखनऊ का हृदय है, जिसे शहर का फेफड़ा भी कहा जाता है। यहां के पेड़-पौधे वातावरण को शुद्ध करने का कार्य करते हैं। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमें वन्य जीवों की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है।
उन्होंने वन्य जीव चिकित्सालय के पास स्थित जीर्णोद्धार किए गए आईसोलेशन वार्ड, टाइगर छेदीलाल बाड़े में बने कराल का व पुरानी बाल रेल का रिनोवेशन कर पार्टी ऑन व्हील्स का लोकार्पण कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर निदेशक ने अंगीकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आप सभी वन्य जीवों को अंगीकृत करके बड़ा ही पुण्य का कार्य करते हैं। इससे प्राणि उद्यान को काफी सहायता मिलती है।
विज्ञापन


अब दर्शकों को बांधना होगा कलर रिस्ट बैंड
प्राणि उद्यान का भ्रमण करने आने वाले दर्शकों के लिए कलर रिस्ट बैंड का भी शुभारम्भ किया गया। अब दर्शकों को टिकट विंडो पर टिकट के साथ कलर रिस्ट बैंड भी दिया जाएगा, जिसे पहनकर दर्शक प्राणि उद्यान में प्रवेश कर सकेंगे। बिना रिस्ट बैंड के प्राणि उद्यान में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

स्क्रैप तितली...बनी आकर्षक का केंद्र...


अब बाल रेल में पार्टी की सुविधा
निदेशक अदिति शर्मा ने कहा कि बाल रेल पर कोई भी व्यक्ति 5100 रुपये का भुगतान कर बुक करवा सकेगा, जो कि दो घंटे के लिए बुक होगा। इसके लिए प्राणि उद्यान में संचालित कैंटीन व फूडकोर्ट द्वारा दो मेन्यू उपलब्ध कराए जाएंगे जो कि 300, 400 और 500 के होंगे। बुकिंग कराने वाला व्यक्ति इनमें से कोई भी मेन्यू बुक करवा सकेगा। पार्टी ऑन व्हील्स में अधिकतम 30-50 व्यक्ति शामिल हो सकेंगे।


देश का पहला जू जहां मदर केयर फीडिंग सेंटर
लखनऊ जू देश का एकमात्र ऐसा चिड़ियाघर है जहां बेबी मदर केयर फीडिंग सेंटर बने हैं। इन केंद्रों में मां अपने बच्चे को स्तनपान करा सकती है।


इनका हुआ सम्मान...
प्राणि उद्यान के कर्मचारियों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। प्राणि उद्यान के वन्यजीवों का अंगीकरण करने वाले शीर्ष पांच अंगीकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।

इनकी रही मौजूदगी...

प्रधान मुख्य वन संरक्षक अंजनी कुमार आचार्य, प्रबंध निदेशक वन निगम अनुपम गुप्ता, प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संजय श्रीवास्तव, सदस्य सचिव राज्य चिड़ियाघर प्राधिकरण नीरज कुमार, उप निदेशक जू डॉ. उत्कर्ष शुक्ला, क्षेत्रीय वनाधिकारी आरके नेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें