फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर ने देश के लिए दिया बलिदान : चंपत राय

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने कहा कि देश व समाज की रक्षा करने के लिए गुरु तेग बहादुर ने अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। वे बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यालय भारती भवन में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

श्री गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस आयोजन समिति के प्रशांत भाटिया ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने देश व हिंदू धर्म की रक्षा के लिए बलिदान दिया। उन्होंने कश्मीरी पंडितों की सहायता के लिए अपने प्राण गंवाए लेकिन धर्म नहीं छोड़ा। इसीलिए उन्हें हिंद की चादर कहा जाता है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगमन के बाद दशमेश पब्लिक स्कूल व गवाह सच्ची वाणी ग्रुप लखनऊ के बच्चों के साथ ही संत आसूदा राम आश्रम लखनऊ, गुरुद्वारा आलमबाग के दिनेश सिंह, नाका हिंडोला गुरुद्वारा के सरदार राजेंद्र सिंह ने कीर्तन गाया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल, प्रान्त प्रचारक कौशल, सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोजकांत, राष्ट्रधर्म के प्रबंधक पवनपुत्र बादल, वरिष्ठ प्रचारक राम भाई व विधायक पंकज सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें