फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basic Shiksha: बेसिक शिक्षा में योजनाओं की हर महीने बनेगी मंडलीय समीक्षा रिपोर्ट

Mon, 04 Jul 2022 02:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बेसिक शिक्षा विभाग में योजनाओं की अब हर महीने समीक्षा रिपोर्ट बनाई जाएगी और शासन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बेसिक शिक्षा विभाग की परिषदीय स्कूलों, शिक्षकों, कर्मचारियों आदि से जुड़ीं विभिन्न योजनाओं की मासिक मंडलीय समीक्षा और जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके लिए मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


इसके तहत उन्हें निपुण भारत कार्यक्रम, विद्यालयों के निरीक्षण, शिक्षकों पर कार्रवाई की स्थिति, आईजीआरएस के लंबित प्रकरणों की स्थिति, मान्यता के प्रकरणों आदि की जिलों में निगरानी करके जरूरी निर्देश व शासन को प्रगति रिपोर्ट देनी होगी।

इसी तरह हर जिले में विकास खंड स्तर पर ब्लॉक एमआईएस कोऑर्डिनेटर व ब्लॉक क्वालिटी कोऑर्डिनेटर के पद 31 जुलाई तक भरने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि विद्यालयों का निरीक्षण कर उसकी आख्या प्रेरणा एप पर डाउनलोड की जाए। अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध जांचों की लंबित कार्रवाई पूरी की जाए। निजी विद्यालयों के लंबित मान्यता प्रकरण निपटाए जाएं।
विज्ञापन


शिक्षक संगठनों के साथ बैठक कर समस्याएं निपटाएं बीएसए
प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को शिक्षक संगठनों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा गया है कि समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने इसके निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि समस्याओं का निराकरण कराने के साथ बैठक का कार्यवृत्त व अनुपालन आख्या प्रेरणा पोर्टल पर 15 जुलाई तक  अपलोड किया जाए। उप्र. दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा है कि इस आदेश से शिक्षकों को काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें