फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ पहुंचे जगन रेड्डी, देर शाम अखिलेश से मीटिंग

Sat, 07 Dec 2013 01:41 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
वाईएसआर कांग्रेस के नेता वाईएस जगनमोहन रेड्डी को आखिरकार कोर्ट से लखनऊ आने की मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन


जगन शाम करीब साढ़े चार बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। आज देर शाम वह सीएम अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में सपा के कई राष्ट्रीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। दिल्ली में कृषि मंत्री शरद पवार से गन्ना मसले पर बात करने गए अखिलेश भी लखनऊ लौट आए हैं।

पिछले हफ्ते ही आना था लखनऊ
रेड्डी बीते हफ्ते ही लखनऊ आने वाले थे, लेकिन कोर्ट ने उन्हें आंध्र प्रदेश के बाहर सिर्फ दिल्ली तक जाने की अनुमति दी थी। इसलिए उनका लखनऊ आने का दौरा रद्द हो गया था। इसके बाद रेड्डी ने कोर्ट से लखनऊ आने की अनुमति मांगी थी जिसे कोर्ट ने मान लिया।
विज्ञापन


पढ़ें- लखनऊ से लेकर आंध्र प्रदेश तक मुलायम की नजर

वह यहां सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से भी मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात को सियासी जगत में नए समीकरण के तौर पर देखा जा रहा है।

विशेषज्ञों की भी यही राय
जानकारों का कहना है कि दोनों ही पार्टियां तीसरे मोर्चे की कवायद में जुट गईं हैं। माना जा रहा है कि सपा ने आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पर नजरें गड़ाईं हैं। दोनों दलों में कई समानताएं हैं। वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के बंटवारे का विरोध किया था। वहीं सपा ने भी इसका मुखर विरोध किया था।
विज्ञापन


रेड्डी ने न केवल अपनी लोकसभा सदस्यता छोड़ी बल्कि जेल में 125 घंटे भूख हड़ताल भी की थी। उनकी मां विजयम्मा ने भी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें