फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यूट्यूबर पर कंटेंट चोरी और आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का आरोप

Tue, 27 May 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
यूट्यूबर पर कंटेंट चोरी और आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का आरोप
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई निवासी कंटेंट क्रिएटर ने उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी यूट्यूबर सुदर्शन बोरा पर उनका कंटेंट चुराने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध पर आरोपी ने पीड़ित की फोटो एआई की मदद से आपत्तिजनक बनाकर वायरल कर दी। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह के मुताबिक केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक यूट्यूब पर उनका चैनल है। आरोप है कि आठ माह से यूट्यूबर सुदर्शन उनके कंटेंट चोरी कर अपने चैनल पर प्रसारित कर रहा था। संपर्क करने पर आरोपी धमकाने लगा और उनके चैनल पर फेक स्ट्राइक लगवा दी। आरोपी दिनभर में सौ से अधिक बार कॉल कर परेशान करता है। साथ ही, उनका मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक कर दिया गया है, जिससे उन्हें लगातार आपत्तिजनक कॉल्स आ रही हैं।

जानिए क्या होती है फेक स्ट्राइक

जब कोई व्यक्ति गलत जानकारी देकर या दूसरे का कंटेंट चुराकर उसे यूट्यूब व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित करता है, तो कॉपीराइट उल्लंघन के तहत प्लेटफॉर्म तीन बार चेतावनी जारी करता है। कई बार बदले की भावना से लोग झूठी कॉपीराइट स्ट्राइक भी लगवाते हैं, जिससे वास्तविक कंटेंट क्रिएटर का नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें