फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: झील के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Thu, 04 Jun 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
चिनहट। क्षेत्र में बुधवार सुबह कठौता झील के पास युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि सुबह करीब छह बजे पुलिस को झील के पास युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। युवक की उम्र करीब 33 वर्ष है। उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सिर में गंभीर चोट लगने और शरीर के अन्य हिस्सों में रगड़ के निशान थे। युवक के दाएं हाथ की कलाई में रवि नाम गुदा हुआ है। बाएं हाथ की उंगलियों में सफेद दाग है। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की सड़क हादसे में मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें