फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक का शव नदी में मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चार दिन से लापता दुबग्गा के कटौली गांव निवासी मजदूर मनोज यादव (24) का शव सोमवार देर शाम बेहता नदी में उतराता मिला। खेतों में पानी लगा रहे किसानों ने शव देख तुरंत पुलिस और युवक के परिजनों को सूचना दी। परिवारवालों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार मनोज 15 जनवरी की देर रात बिना बताए घर से निकल गया था। काफी तलाशने के बाद भी उसका सुराग नहीं मिला तो दुबग्गा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। भाई रमेश ने बताया कि जिस दिन मनोज लापता हुआ था, उसी दिन गांव के बाहर पश्चिम दिशा में करीब 500 मीटर दूर उसका एक जूता और लोवर पड़ा मिला था। उस समय से ही परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे थे।

अविवाहित मनोज मजदूरी कर परिवार का सहारा बना हुआ था। उसके पिता राधेश्याम की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। इंस्पेक्टर के मुताबिक यह जानने का प्रयास चल रहा है कि मनोज किन परिस्थितियों में घर से निकला और बेहता नदी तक कैसे पहुंचा?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें