फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एआई, डाटा साइंस, ग्रीन एनर्जी व ऑटोमेशन में भी दक्ष बनेंगे युवा

विज्ञापन
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर नवाचार और कौशल प्रदर्शनी में युवाओं
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान सभागार में दो दिवसीय विश्व युवा कौशल दिवस का बुधवार को समापन हुआ। कौशल विकास विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने कहा कि युवाओं को पारंपरिक ज्ञान के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, ग्रीन एनर्जी और ऑटोमेशन में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

कौशल विकास मिशन के निदेशक पुलकित खरे ने बताया कि मिशन की ओर से सभी जिलों में औद्योगिक इकाइयों को प्रशिक्षण भागीदार बनाया जा रहा है। इसका मकसद है कि युवाओं को उनके जिले में ही प्रशिक्षण व रोजगार मिल सके। युवा वैश्विक प्रतिस्पर्धा में टिक सकें, इसके लिए उन्हें सॉफ्ट स्किल्स और पर्सनैलिटी ग्रूमिंग का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।



नवाचार व खानपान की प्रदर्शनी में इन्हें मिला सम्मान



लिट्टी-चोखा स्टॉल रहा अव्वल

विश्व युवा कौशल दिवस पर प्रदर्शनी भी लगाई गई। फूड स्टॉल श्रेणी में सुभावती सोशल वेलफेयर सोसाइटी के लिट्टी-चोखा स्टॉल को प्रथम पुरस्कार मिला। नीड्स स्किल के फरहे व सत्तू के शेक को द्वितीय पुरस्कार व फ्रंटलाइन कंपनी को तृतीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन






जूट के बैग, दरवाजे की चटाई को प्रथम पुरस्कार

प्रदर्शनी में जूट के बैग व दरवाजे की चटाई की सबसे ज्यादा बिक्री के लिए यूनिवर्सल आइडल सेवा समिति को प्रथम पुरस्कार मिला। फर्स्ट लाइन ग्लोबल सर्विसेज को महिलाओं के परिधानों की बिक्री के लिए द्वितीय व साइबर एकेडमी को चिकनकारी साड़ियों की बिक्री के लिए तृतीय पुरस्कार दिया गया।





नवाचार श्रेणी में स्टेट स्टाफ ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर प्रथम

नवाचार श्रेणी में स्टेट स्टाफ ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर को पहला पुरस्कार दिया गया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ को क्लैप स्विच सिस्टम, स्मार्ट डस्टबिन, ऑटोमेशन सिम्युलेटर, दीपदान, फ्लावर पॉट व नवाचारों के लिए दूसरा पुरस्कार मिला। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड को उत्पाद सहभागिता एवं प्रस्तुति गुणवत्ता के आधार पर तृतीय पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें