सरोजनीनगर। ट्रांसपोर्टनगर इलाके में चोरी के शक में एक युवक को रस्सी से पेड़ से बांधकर धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कुछ लोग युवक से चोरी कबूलने और अपने साथी को बुलाने का दबाव बनाते दिख रहे हैं। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि लोगों ने युवक पर एक वाहन से बैटरी चोरी करने का आरोप लगाया था। वायरल वीडियो में वे उसे पुलिस के हवाले करने की धमकी दे रहे हैं, जबकि युवक उनसे छोड़ने की मिन्नतें कर रहा है। जांच में सामने आया है कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है। वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की जा रही है। (संवाद)