फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3-सी फॉर्मूला से बचेगा पर्यावरण

Mon, 22 Sep 2014 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण बनाने के लिए युवा आगे आ रहे हैं। युवाओं को लेकिन अभी इससे ज्यादा करना होगा। इसके लिए जरूरी है कि वे प्रबंधन के खास तरीकों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन


अगर वे अपनी नेतृत्व क्षमता से जीत हासिल करना चाहते हैं तो यूथ एनवायरमेंट लीडर्स को 3-सी फॉर्मूला का भी पालन करना होगा।

रविवार को पर्यावरण बचाने के लिए यूथ लीडरशिप वर्कशॉप में प्रमुख सचिव और कृषि उत्पादन आयुक्त वीएन गर्ग ने छात्रों को टिप्स दिए।

उनका कहना था कि पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्र में युवाओं की भूमिका काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में उनकी प्रतिभा को सही तरीके से उपयोग करना भी जरूरी है।

वीएन गर्ग ने कहा कि 3-सी फॉर्मला का मतलब है कि कॉर्पोरेशन, कॉलोबरेशन और कॉर्डिनेशन। कॉपरेशन मतलब आपके आसपास जो भी लोग या संसाधन मौजूद हैं उनसे संपर्क कर जोड़ा जाए।
विज्ञापन


कॉलोबरेशन मतलब सभी संबंधित स्टेकहोल्डर्स की जिम्मेदारी के अनुसार उनकी मदद को सुनिश्चित किया जाए। कॉर्डिनेशन का मतलब है कि जो भी हो रहा है।

उस पर निगाह बनाए रखकर जरूरत के समय दिशा देने का काम हो। यह 3-सी फॉर्मूला आप सभी के अंदर एक लीडर पैदा करने का काम करेगा।

वहीं आयोजक पर्यावरण शिक्षण केंद्र की प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर प्रीति कनौजिया ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण जरूरी बात हो गई है।

स्थाई विकास को ध्यान में रखकर पूरे यूथ एनवायरमेंट लीडर कार्यक्रम को अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है। इसमें जल प्रदूषण के प्रबंधन के साथ कूड़ें की समस्या, ऊर्जा का बर्बादी, जैवविविधता को नुकसान को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


आज आईआईएम जाएंगे बच्चे
पर्यावरण संरक्षण को राजधानी में जुटे पूरे प्रदेश के ये बच्चे सोमवार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) की विजिट करेंगे। आईआईएम में मैनेजमेंट गुरू इन बच्चों को टिप्स देंगे कि वह कैसे सफल एनवायरमेंट लीडर बनें। इसके अलावा चंद्रिकादेवी स्थित प्राचीन अक्षयवट वृक्ष की विजिट भी बच्चों को कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें