फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा ही भारत का भविष्य: कपिल देव अग्रवाल

Sat, 29 Nov 2025 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में भाग लेने के लिए गृह जिले मुजफ्फरनगर से आए स्काउट्स एवं गाइड्स दल ने शुक्रवार को लखनऊ आवास पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल से भेंट की। मंत्री ने स्वयं बच्चों का उत्साहवर्धन कर उनका मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर से आए स्काउट्स-गाइड्स और स्टाफ के रुकने-ठहरने, भोजन आदि की जिम्मेदारी खुद व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने ली है। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि ये बच्चे मुजफ्फरनगर के हैं, इनकी जिम्मेदारी भी मेरी है।
उन्होंने कहा कि स्काउट्स-गाइड्स देश के सबसे अनुशासित, संस्कारित और सेवा-भाव से प्रेरित युवा होते हैं। सरकार भी इन्हें राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण स्तंभ मानती है, क्योंकि यही युवा भारत का भविष्य और उत्तर प्रदेश की नई ऊर्जा हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष आयोजित नेशनल जम्बूरी में मुजफ्फरनगर का दल अनुशासन, ऊर्जा और सहभागिता के उच्च मानकों के साथ विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा ले रहा है। ये अपने क्षेत्र में बेहतर करेंगे और आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें