श्रावस्ती। भिनगा नगर में मां के साथ खेत की रखवाली करने बुधवार रात गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के इन्कार कर देने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
कोतवाली भिनगा क्षेत्र के भिनगा अंतर्गत मोहल्ला कानूनगो पुरा निवासी मौजीराम (40) की बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी मुन्नी देवी ने बताया कि रात में वह खाना खाकर अपने सब्जी के खेत में बने मड़हे में मां शिवरानी के साथ सो रहे थे। सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठे तो उन्हें मां ने जगाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कस्बा प्रभारी वीरपाल सिंह तोमर ने परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना करने पर शव का पंचनामा भराकर अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है।