फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आयकर न देने वाले 20 हजार लोगों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। आयकर बकायेदारों को ब्याज व अर्थदंड से बचने के लिए विभाग ने विवाद से विश्वास स्कीम नवंबर में शुरू की है। आयकर दाताओं को इस स्कीम के तहत छूट दी जा रही है, लेकिन व्यापारी इस योजना में रुचि नहीं ले रहे हैं। आयकर अधिकारी प्रशांत कुमार का कहना है कि जिले में 20 हजार आयकर बकायेदार हैं। सभी को नोटिस जारी कर टैक्स जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि विवाद से विश्वास स्कीम के तहत आयकरदाता आवेदन करेगा तो उसे ब्याज और अर्थदंड में छूट दी जाएगी। नवंबर से अब तक महज छह लोगों ने स्कीम के तहत आवेदन किया है। योजना 31 जनवरी तक चलेगी। इसके बाद टैक्स जमा करने से बच रहे लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें