फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत

Sat, 09 Nov 2024 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को हरचंदपुर थाना क्षेत्र के भखवारा मजरे जोहना शर्की गांव में रोटावेटर में
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के भखवारा मजरे जोहना शर्की गांव में चलते हुए ट्रैक्टर से रोटावेटर पर पैर रखने के बाद युवक का पैर फिसल गया, जिससे रोटावेटर की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

भखवारा मजरे जोहना शर्की गांव निवासी गुड्डू (29) पुत्र जगन्नाथ ने गांव के प्रदीप श्रीवास्तव के खेत को बटाई पर ले रखा है। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे गुड्डू ट्रैक्टर चालक विपिन कुमार निवासी बाराबंकी के साथ खेत की जोताई के लिए ट्रैक्टर में रोटावेटर लगाकर खेत पहुंचा। रोटावेटर से खेत की जोताई शुरू हुई और इसी बीच गुड्डू ट्रैक्टर की साइड सीट से रोटावेटर पर चढ़ने के लिए बढ़ा तो उसका पैर असंतुलित हो गया और वह रोटावेटर में फंस गया। जब तक ट्रैक्टर को रोका जाता, गुड्डू की रोटावेटर से कुचल कर मौत हो गई।
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक विपिन मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची हरचंदपुर पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन


सात भाइयों में सबसे छोटा था
गुड्डू का विवाह भदोखर थाना क्षेत्र के नेरथुआ गांव के रहने वाले रतिपाल की बेटी निशा के साथ वर्ष 2014 में हुआ था। युवक के दो बेटे बादल (8) और गोलू ( 5) हैं। वह सात भाइयों में सबसे छोटा था। गुड्डू की मौत की खबर से मां राजकुमारी, भाई रामकुमार, छोटेलाल, मेवा लाल, रामनरेश, दिनेश कुमार, महादेव सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें