फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सुल्तानपुर में गोलियों से भून कर युवक की हत्या, एसडीएम सदर के चालक व अर्दली ने भागकर बचाई जान

Fri, 28 Jun 2019 12:42 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ा मृतक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर के दीवानी चौराहे पर गुरुवार की रात लग्जरी वाहन पर सवार बदमाशों ने बाइक सवार युवक को दौड़ाकर गोलियों से भून डाला। युवक के साथ मौजूद महिला बाल-बाल बच गई। हमलावरों के दहसत का आलम यह रहा कि सीताकुंड़ पुलिस चौकी से मात्र 50 फिट की दूरी पर राइफल व पिस्टल से 10 राउंड फायरिंग की गई, लेकिन एक भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। घटना के वक्त मौजूद एसडीएम सदर के चालक व अर्दली ने पान की गुमटी में छिपकर जान बचाई। हत्या की सूचना के बाद पहुंचे एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने का दावा किया है।

कोतवाली नगर क्षेत्र के घरहा खुर्द निवासी नगर पालिका के टैक्स कलेक्टर इबरार अहमद का बेटा चांद बाबू गुरुवार की रात करीब नौ बजे परवीन पत्नी स्व. फयूम निवासी सिरवारा थाना गोसाईगंज के साथ शहर में निकला था। दोनों दीवानी चौराहे के पास पहुंचे थे कि लग्जरी वाहन पर सवार लोगों ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चांद बाबू और उस पर सवार परवीन जमीन पर गिर पड़े।

विज्ञापन


चांद बाबू जमीन से उठकर पैदल ही जान बचाकर भागा तो उसपर राइफल व पिस्टल से फायर कर दिया। चांद बाबू को जब तक कुछ भी समझ पाता लोगों ने उसे दौड़ा लिया। चांद बाबू वाहन छोड़कर भागा तो उसे गोलियों से भून डाला। चांद बाबू की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या की सूचना मिलते ही एसपी हिमांशु कुमार मौके पर पहुंच गए। एसपी ने घटना स्थल का जायजा लिया। चांद बाबू के मौत की चश्मदीद परवीन ने बताया कि समीर, अफसर, सबदर, अयूब व एजाज ने हत्या की है। एसपी ने परवीन का लिखित बयान दर्ज कराया। इस बारे में एसपी ने बताया कि अपराध की समीक्षा चल रही थी तभी उन्हें सूचना मिली कि ऐसी घटना हुई है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के वक्त मौजूद पुलिस कर्मी फायरिंग के दौरान चौकी से बाहर ही नही निकले।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एसडीएम का चालक व अर्दली ने छिपकर बचाई जान

दीवानी चौराहे के पास गुरुवार की रात एसडीएम सदर रामजी लाल की सरकारी जीप और उसपर चालक व अर्दली मौजूद थे। तभी लग्जरी वाहनों पर सवार हमलावरों ने चांद बाबू की हत्या कर दी। हत्या के दौरान की गई फायरिंग से चालक व अर्दली ने पान की गुमटी में छिपकर जान बचाई।

सिपाही की हत्या के विरोध में टैक्स कलेक्टर के बाद बेटे की हुई हत्या
पुलिस विभाग तैनात सिपाही फयूम की बीते दिनों हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या में शामिल टैक्स कलेक्टर इबरार के बेटे चांद बाबू समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसी हत्या के विरोध में 13 सितंबर 2017 को टैक्स कलेक्टर इबरार की हत्या कर दी गई थी। हत्या में शामिल फयूम के भाई शमीम समेत कई लोगों को पुलिस ने बीते दिनों गिरफ्तार कर जेल भेजा था। चांद बाबू की हत्या भी इसी कड़ी में जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें