फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएन के जूनियर चिकित्सक की संदिग्ध हालत में मौत, दो साल पहले हुई थी शादी

Fri, 28 Jun 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डॉक्टर मनीष कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज के गायनिक विभाग में तैनात डॉक्टर मनीष कुमार की बुधवार रात को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पत्नी आरती ने उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से विसरा प्रिजर्व किया गया है। 
विज्ञापन


मूलरूप से लखनऊ के थाना आशियाना स्थित एलडीए कालोनी के सेक्टर एच निवासी मनीष कुमार ने वर्ष 2011 में एसएन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश लिया था। एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी होने के बाद वह इंटर्नशिप कर रहे थे।

मनीष गायनिक विभाग में तैनात थे। वह आवास विकास कालोनी के सेक्टर सात में किराये के मकान में पत्नी आरती के साथ रहते थे। जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात को दवा खाने के बाद सो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आधी रात बाद उनकी हालत बिगड़ गई। इस पर पत्नी उन्हें नजदीक के अस्पताल में लेकर गईं। जहां हालत में सुधार नहीं होने पर दूसरे अस्पताल में ले गईं। बाद में इमरजेंसी लेकर आईं। तड़के मनीष कुमार की मौत हो गई।

घटना की जानकारी पर उनके पिता शिवदास राम, मां और बहन आ गईं। गुरुवार की सुबह 7:30 पुलिस को सूचना दी। जगदीशपुरा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर लखनऊ चले गए। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि डाक्टर मनीष तनाव में थे। 

डा. मनीष तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनके पिता जल निगम में अधिकारी थे। वह एक साल पहले ही सेवानिवृत्त हुए हैं। बहन दिल्ली में डॉक्टर हैं। बेटे की मौत से परिजनों का हाल बेहाल है। पिता ने मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल जीके अनेजा से भी मुलाकात की। उनसे मनीष के तनाव में होने की बात कही। 

डा. मनीष कुमार ने दो साल पहले आरती से लव मैरिज की थी। पति की मौत से पत्नी के आंसू नहीं रुक रहे हैं। वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें