फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जनता दरबार के वेटिंग हॉल के बाहर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

Thu, 02 Jul 2026 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गौतमपल्ली स्थित जनता दरबार के वेटिंग हॉल के बाहर मंगलवार दोपहर कन्नौज के सौरिख के काकरकुई निवासी सुमित ने खुद पर डीजल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। उसके साथ पड़ोसी संतोष और उसकी पत्नी शीला भी मौजूद थे, जिनके पास लाइटर था। पुलिस तीनों को पकड़कर गौतमपल्ली थाने ले गई और प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन


एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि सुमित, संतोषी और शीला का गांव के अंकित, उसके भाई शिवम और मां माया देवी से जमीन विवाद है। सुमित ने कन्नौज पुलिस और प्रशासन से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण सुमित अपने पड़ोसियों के साथ जनता दरबार में शिकायत लेकर पहुंचा था। दोपहर करीब 12:30 बजे सुमित ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल में रखा डीजल खुद पर उड़ेल लिया। पुलिसकर्मियों ने उसकी हरकत देखकर उसे तुरंत पकड़ लिया। संतोष और शीला के हाथ से लाइटर भी छीन लिया गया। दरोगा अजब नारायण मिश्र की तहरीर पर तीनों के खिलाफ प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज हुई और शांतिभंग की कार्रवाई भी की गई।
ट्रैक्टर से डीजल निकालकर लाया था सुमित
पूछताछ में सुमित ने बताया कि वह घर से ट्रैक्टर से डीजल निकालकर लाया था। आरोपियों ने पहले से योजना बनाई थी कि सुमित आत्मदाह का प्रयास करेगा। पुलिस तीनों के मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड और डेटा खंगाल रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस साजिश में कोई अन्य व्यक्ति शामिल तो नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें