फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शादी का झांसा किशोरी का यौन शोषण, आरोपी किशोेर पकड़ा गया

Thu, 02 Jul 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबग्गा। पारा इलाके की किशोरी ने किशोर पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। किशोरी की तहरीर पर मंगलवार को आरोपी किशोर समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी किशोर को बुधवार को पकड़ लिया।
विज्ञापन

किशोरी के अनुसार, उसकी मुलाकात कुछ माह पहले 11वीं कक्षा के छात्र से हुई थी। आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने किसी अन्य युवती से शादी कर ली। विरोध पर आरोपी किशोर, उसकी बहन, भाई और साथी समेत अन्य लोगों ने उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के अनुसार, यौन शोषण व पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें