लखनऊ। छत्तीसढ़ निवासी युवती ने गोमतीनगर विस्तार के विकासखंड निवासी हर्ष रघुवंशी पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोपी पर 1.80 लाख रुपये वसूलने का भी आरोप है। पीड़िता ने छत्तीसगढ़ के एक थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जो गोमतीनगर विस्तार थाने में ट्रांसफर हो गई।
युवती की मुताबिक मार्च 2025 में उनकी दोस्ती हर्ष से मेट्रीमोनियल वेबसाइट से हुई थी। बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने उनका नंबर हासिल लिया। भरोसा बढ़ने पर हर्ष ने पीड़िता को 2025 में लखनऊ बुलाया और शादी का झांसा देकर एक होटल में शारीरिक संबंध बनाए। उसने उनके फोटो और वीडियो भी बना लिए, जिसे वायरल करने की धमकी देकर उसने 1.80 लाख रुपये वसूल लिए। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी नहीं माना और नवंबर 2025 में दोबारा लखनऊ बुला कर यौन शोषण किया। आरोपी लगातार उनसे और पांच लाख रुपये की मांग करी रहा है।
इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी के अनुसार, आरोपी विकासखंड का रहने वाला है। इसलिए केस ट्रांसफर किया गया है। पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।