फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आपका विधायक आपके द्वार में सुनी गईं समस्याएं, आंखों की जांच भी हुई

विज्ञापन
​शिविर में पहुंचे लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। आपका विधायक आपके द्वार अभियान के तहत सरोजनीनगर विधायक डाॅ. राजेश्वर सिंह की ओर से 158वां जनसुनवाई शिविर ग्राम आदमपुर इंद्रवारा में लगाया गया, जहां लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ ही 43 लोगों की निशुल्क आंखों की जांच भी की गई और दवाएं भी दी गईं।
विज्ञापन

इस मौके पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गांव के चार मेधावी छात्र-छात्राओं शुभांशी सिंह, अमृता शुक्ला, गौरव सिंह एवं अल्का को साइकिल, घड़ी एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। युवाओं को स्पोर्ट्स किट वितरित की गई। साथ ही 108वें गर्ल्स यूथ क्लब एवं 172वें बॉयज यूथ क्लब का गठन कर युवाओं को सामाजिक सहभागिता, संगठनात्मक विकास और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। शिविर में कुल 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर त्वरित समाधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें