फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जज साहब, कॉलेज के पास से ट्रकों की पार्किंग और कूड़े के ढेर हटवा दीजिए

विज्ञापन
कार्यशाला में मौजूद जिला जज, ​शिक्षक और विद्यार्थी।
विज्ञापन
लखनऊ। ‘सर, हमने सुना है कि जब जज साहब आदेश करते हैं तो उसका असर होता है और सरकारी अफसर अच्छे से काम करने लगते हैं। हो सके तो मेरे कॉलेज के पास से ट्रकों की पार्किंग और मुख्य मार्ग से कूड़े के ढेर हटवा दीजिए। सुबह विद्यालय आने में परेशानी होती है।’
विज्ञापन

राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश जैनेंद्र पांडेय और एसीजेएम सुमित चौधरी से यह शिकायत की। दोनों न्यायिक अधिकारी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कॉलेज में आयोजित पॉक्सो अधिनियम जागरूकता कार्यशाला में पहुंचे थे। बच्चों की शिकायत सुनने के बाद दोनों अधिकारियों ने विद्यालय के सामने और आसपास के मार्ग का निरीक्षण किया और समस्या का जल्द समाधान कराने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रकों की पार्किंग और कूड़े की समस्या करीब 10 वर्षों से है। नगर निगम और पुलिस को कई बार प्रार्थनापत्र दिए गए, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

लैंगिक अपराध बर्दाश्त न करें
जागरूकता संवाद के दौरान न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने पॉक्सो अधिनियम-2012 के उद्देश्य और इसके तहत आने वाले अपराधों की जानकारी दी। बताया कि यह कानून बच्चों को यौन शोषण और लैंगिक अपराधों से सुरक्षा देने के लिए बनाया गया है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि किसी भी प्रकार के लैंगिक अपराध या दुर्व्यवहार को बर्दाश्त न करें और ऐसी घटना की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।

कार्यशाला में मौजूद जिला जज, शिक्षक और विद्यार्थी।

कार्यशाला में मौजूद जिला जज, शिक्षक और विद्यार्थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें