फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीजीआई में स्टाफ नर्स की नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से 9.52 लाख ऐंठे

Mon, 12 Oct 2026 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पीजीआई में नर्स की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी। 
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव के केशवनगर कॉलोनी निवासी बीनू दुबे ने पीजीआई में स्टाफ नर्स की नौकरी दिलाने के नाम पर 9.52 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाते हुए बीबीडी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें आजमगढ़ के अहिरौला क्षेत्र के करणपुर निवासी अमित मोहन व उसकी पत्नी शिवांगी तिवारी को नामजद कराया है।
विज्ञापन


बीनू के अनुसार, वह कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में संविदा पर नर्स हैं। जून 2025 में संस्थान में उनकी मुलाकात अमित मोहन से हुई थी। अमित एक मरीज को इलाज के लिए लेकर आया था। बातचीत में उसने खुद को पीजीआई के निदेशक आरके धीमान का पीए बताया और कहा कि वह बीबीडी के सनब्रिज टावर-1 के फ्लैट नंबर 104 में रहता है। परिचय बढ़ने पर आरोपी ने 15 लाख रुपये में पीजीआई में स्टाफ नर्स की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। आरोपी ने आधी रकम पहले और बाकी काम होने के बाद देने की बात कही।
बीनू के अनुसार, कई बार में ऑनलाइन और नकद कुल 9.52 लाख रुपये लिए। कुछ रकम उन्होंने शिवांगी को भी दी थी। आरोपी ने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भी भरवाया। कुछ दिन के बाद परीक्षा की तारीख पूछने पर आरोपी टालमटोल करते हुए और रुपये मांगने लगा। शक होने पर वह परिजनों के साथ अमित के गांव पहुंचीं तो ग्रामीणों ने बताया कि वह इसी तरह कई लोगों को ठग चुका है। इसके बाद अमित के फ्लैट पर पहुंचीं तो पता चला कि वह दूसरे अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गया है। किसी तरह नए पते लोटस फोर्ट एन्क्लेव (विला-79) पर पहुंचकर रकम वापस मांगी तो आरोपी दंपती ने अभद्रता कर हुए उन्हें धमकाया। वर्तमान में आरोपी मोहित अयोध्या रोड सि्थत मन्नत अपार्टमेंट में रह रहा है। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह ने बताया कि आरोपी दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें