फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ क्रिकेट एकेडमी ने घोषित की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंडो-नेपाल टी-20 एक्सचेंज सीरीज के लिए लखनऊ क्रिकेट एकेडमी (एलसीए) ने अपनी टीम घोषित कर दी है। यूपी के ऑलराउंडर शौर्य सिंह को टीम की कमान सौंपी गई है। सीरीज मंगलवार से शुरू होगी। इसमें नेपाल की टीम में तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

सभी मुकाबले पारा स्थित जयपुरिया स्कूल के मैदान पर गैलेक्सी स्पोर्ट्स में डे-नाइट प्रारूप में खेले जाएंगे। लखनऊ टीम के हेड कोच शानू काजमी और असिस्टेंट कोच अमन रिजवी होंगे। एकेडमी के सचिव अर्शी रजा ने बताया कि सीरीज में लखनऊ के युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। टीम में शौर्य सिंह (कप्तान), आदित्य प्रताप सिंह, आदित्य कुमार सिंह, कुशाग्र सिंह, प्रियांशु पांडेय, फहाद अहमद, बृजेश सिंह, लबीब रजा, प्रतीक सिंह, दीपांशु सिंह, ईशान गुप्ता, शैलेंद्र, इब्राहिम रजा, सत्यम तिवारी, अहसान आजाद और फरहान मुर्तजा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें