फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंका, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए घरवालों ने काटा हंगामा

Thu, 04 Dec 2025 01:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव कुएं से बरामद हुआ है। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए घरवालों ने जमकर हंगामा काटा। पुलिस से नोकझोंक भी हुई। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़, जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा में युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव खेत में बने कुएं से बरामद हुआ है। गुरुवार सुबह आसपास के किसानों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कुएं से बाहर निकलवाया। मौके पर परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। 

विज्ञापन


मामला करनैलगंज थाना क्षेत्र के बमपुलुस मोहल्ले का है। यहां के निवासी अकबर अली उर्फ चौधरी (40) की हत्या की गई है। परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम सकरौरा निवासी एक व्यक्ति से अकबर का विवाद था। उसने हत्या करने की धमकी दी थी। परिजन उसकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

बताया गया कि अकबर सात भाई थे। सभी मजदूरी करके जीवनयापन करते हैं। मां नूरजहां, पत्नी नगमा समेत परिवार के लोग पुलिस पर आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। इस दौरान पुलिस से नोंकझोंक हुई। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय पुलिस बल के साथ पहुंचे। परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। कोतवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें