फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: बाराबंकी निवासी शिक्षिका की बिहार में गोली मारकर हत्या, अररिया जिले में स्कूल जाते समय हुई वारदात

Thu, 04 Dec 2025 01:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी/अररिया

सार

शिवानी स्कूटी से स्कूल जा रही थीं, तभी बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवकों ने पास से आकर उन पर फायर झोंक दिया और मौके से भाग निकले। गोली लगते ही शिवानी सड़क पर गिर पड़ीं।
विज्ञापन
शिक्षिका शिवानी वर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के अररिया जिले में बुधवार सुबह स्कूल जा रही बाराबंकी निवासी शिक्षिका शिवानी वर्मा की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हाल ही में उनकी सगाई हुई थी। जल्द ही शादी होने वाली थी। घटना से सभी स्तब्ध रह गए।

विज्ञापन


अररिया पुलिस के अनुसार घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। खेत में काम कर रहे किसान सुधीर यादव के मुताबिक, शिवानी स्कूटी से स्कूल जा रही थीं, तभी बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवकों ने पास से आकर उन पर फायर झोंक दिया और मौके से भाग निकले। गोली लगते ही शिवानी सड़क पर गिर पड़ीं। 

ये भी पढ़ें - यूपी पुलिस: दरोगा की लिखित परीक्षा की तारीख हुई घोषित, मार्च 2026 की इन तिथियों में होगा आयोजन; यहां से लें डिटेल
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कल से शुरू हो जाएंगे लखनऊ समेत चार जिलों के आधार सेवा केंद्र, आठ अन्य जिलों के केंद्र भी 10 दिन में शुरू हो जाएंगे
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अररिया सदर अस्पताल करीब 70 किमी दूर होने के कारण रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ती गई। डॉक्टर ने पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिवानी हाल ही में बीपीएससी से चयनित होकर अररिया के नरपतगंज स्कूल में शिक्षिका के रूप में तैनात हुई थीं।

ग्रामीणों के अनुसार, उनकी कुछ ही दिन पहले सगाई हुई थी। बुधवार देर रात तक अररिया व बाराबंकी के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिक्षिका की हत्या की घटना वायरल होती रही। बुधवार देर बाराबंकी के एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि अभी अधिकृत सूचना नहीं मिली है। शिवानी के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें