फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिलाकर्मी से युवक ने की छेड़छाड़, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। निजी कंपनी में काम करने वाली महिला ने कृष्णानगर के संभरखेड़ा में रहने वाले शुभम वर्मा पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


महिला के मुताबिक, पांच साल पहले वह शुभम से मिलीं थीं। आरोप है कि कुछ दिन बाद वह छेड़छाड़ करने लगा। वेतन छीनने के साथ ही शैक्षिक दस्तावेज भी ले लिए हैं। मोबाइल फोन भी हैक कर लिया है।
आरोपी कई बार धमका कर होटल ले गया और छेड़छाड़ की। विरोध पर पीटा भी। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित होने पर पीड़िता ने नौकरी छोड़ दी। इंस्पेक्टर पीके सिंह के मुताबिक, विवेचना जारी है। (संवाद)
विज्ञापन




घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़
बिजनौर निवासी महिला ने प्रमोद पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराया है। महिला के मुताबिक, 17 मार्च को रात 9:30 बजे वह घर में लेटी थीं। पति छत पर और ससुर घर के बाहर थे। तभी प्रमोद घर में आकर छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें