लखनऊ। केजीएमयू रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने नीट पीजी-2025 की परीक्षा एक ही पाली में कराने की मांग की है। एसोसिएशन ने इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र भेजा है।
एसोसिएशन की ओर से डॉ. दिव्यांश सिंह ने कहा, वर्ष 2017 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने निष्पक्षता, पारदर्शिता और एकरूपता के लिए में कई-पाली पैटर्न को बंद कर दिया था। इसका मकसद सभी परीक्षार्थियों को एक प्रश्नपत्र देना था, जिससे भेदभाव नहीं होता है। इसके विपरीत कई पालियों में परीक्षा आयोजित करने से कठिनाई और विषयवार प्रश्न वितरण में भिन्नता आती है। ऐसे में एक ही पाली में परीक्षा करवाने की मांग की जा रही है।