फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हत्याओं से दहला लखनऊ: होटल में खूनी खेल... 24 साल के बेटे ने की मां और चार बहनों की हत्या

Thu, 02 Jan 2025 08:11 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

नए वर्ष पर पांच लोगों की हत्याओं से राजधानी दहल उठी। एक युवक ने अपने परिवार के पांच लोगों की निर्ममता से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जांच के लिए मौजूद पुलिस टीम व होटल के बाहर लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। युवक ने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।  
विज्ञापन


घटना नाका थाना क्षेत्र स्थित होटल शरणजीत की है। यहां आगरा के कुबेरपुर क्षेत्र के इस्लाम नगर, तेहड़ी बगिया के निवासी मोहम्मद असद अपनी मां अस्मा और चार बहनों आलिया (9), अल्शिया (19), अक्सा (16), रहमीन (18) के साथ रुका था। किसी बात को लेकर होटल के कमरे में असद ने पांचों की हत्या कर दी। 

लाशें देख कांप गई लोगों की रूह

- फोटो : amar ujala

बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस आनन फानन टीम मौके पर पहुंची। आरोपी असद वारदात के बाद भागा नहीं था। पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया है। खून से लथपथ लाशें देख लोगों की रूह कांप गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ

- फोटो : amar ujala

डीसीपी रवीना ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया? फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले में विस्तृत जांच एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें