यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह 10 बजे युवक ने गोमती में छलांग लगा दी। लोगों ने देखा तो भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। युवक की तलाश में जुटी है। यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह 10 बजे युवक ने गोमती में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
घटना मदेयगंज थाना क्षेत्र की है। यहां कार्तिक (21) ने पक्के पुल से गोमती में छलांग लगा दी। लोगों ने देखा तो अफरातफरी मच गई। लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन जब तक लोग उसे रोक पाते वह कूद गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
घर से पुल तक पैदल आया था
पुलिस ने कार्तिक के घरवालों को जानकारी दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी है। उधर माता-पिता रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि युवक के नदी में छलांग लगाने का कारण पता नहीं चल सका है। तलाश की जा रही है। वह घर से पुल तक पैदल आया था।