फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गेगासो पुल से युवक ने गंगा नदी में लगाई छलांग

Wed, 01 Jan 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। एक युवक ने मंगलवार दोपहर गेगासो पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से नदी में युवक की खोजबीन कराई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


सरेनी थाना क्षेत्र के गेगासो पुल पर दोपहर करीब एक बजे युवक आया और कोठी नंबर चार से गंगा नदी में कूद गया। प्रत्यक्षदर्शी पुत्तन महाराज व पिंकू पांडेय ने बताया कि लोगों ने जब युवक को नदी में कूदते देखा तो शोर मचाया। वह नदी में दो बार दिखाई पड़ा इसके बाद लापता हो गया। पुलिस मौके पर आई और गोताखोरों के जरिए नदी में जाल लगाकर युवक की खोजबीन कराई।

पुत्तन महाराज ने बताया कि घटना के पांच मिनट बाद एक व्यक्ति साइकिल से आया और नदी में छलांग लगाने वाले के कपड़े आदि सामान लेकर फतेहपुर की ओर निकल गया। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि युवक की नदी में खोजबीन कराई जा रही है। युवक के मिलने के बाद ही उसके नाम पते की जानकारी हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें